CoronaVirus: 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा केस, अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर, पंजाब में अब तक 7,334 की मौत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 477 शब्द|📅 09 Apr 2021

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से हर दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। रोज संक्रमण के मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गुरुवार को रिकवर होने वालों का आंकड़ा 61 हजार 829 रहा। संक्रमण के चलते मरने वालों की 802 रही। 17 अक्टूबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन के अंदर 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 17 अक्टूबर को 1032 मरीजों ने जान गंवा दी थी। वहीं,  गुरुवार को 3,119 नए मरीज मिले। 2,480 ठीक हुए, जबकि 56 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.63 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.29 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,334 की मौत हुई है। फिलहाल 26,389 लोगों का इलाज चल रहा है।

अब हर 100 लोगों में 9 संक्रमित मिल रहे

देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। तीन हफ्ते पहले यानी 11 से 17 मार्च के बीच मरीजों के मिलने की रफ्तार 3.11%, 18 से 24 मार्च के बीच 4.46% और 25 से 31 मार्च के बीच 6.04% की रफ्तार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे थे। कोरोना केस के मामले में भारत भी अब अमेरिका की राह पर है। अमेरिका में भी पिछले साल अगस्त और सितंबर में मामले काफी तेजी से घटने लगे थे, फिर अचानक अक्टूबर से इसमें इजाफा शुरू हो गया और दिसंबर में एक महीने के अंदर रिकॉर्ड 63.45 लाख मरीज मिले।

अमेरिका में कोरोना का पहला पीक 24 जुलाई को आया था, तब यहां एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 80 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन दूसरी पीक में ये सारे रिकॉर्ड टूट गए। 7 नवंबर से ही यहां हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान होने लगी। 8 जनवरी को रिकॉर्ड 3 लाख 9 हजार से ज्यादा लोग यहां संक्रमित पाए गए।

हालात अमेरिका से भी ज्यादा खराब हो जाएंगे

भारत में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक काफी कम केस आए लेकिन मार्च से अचानक इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी शुरू हो गई। अब हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना के पहले पीक में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 97 हजार लोग संक्रमित मिले थे। आंकड़े बता रहे हैं कि अगर इस बार जल्दी ही संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नहीं लगती है तो हालात अमेरिका से भी ज्यादा खराब हो जाएंगे।

बंगाल में बवाल। West Bengal Election। देखें Live

https://www.youtube.com/watch?v=HPnfmxSQ1S4&t=9s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *