IKGPTU के “यायावर लिटरेरी फेस्टिवल” में जुटे नामवर मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरप्रेन्योर एवं युवा आर्टिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 09 Apr 2021

ptu

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में वीरवार का दिन ज्ञान, विश्वास, आत्म-मंथन एवं राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर के स्पीकर्स के नाम रहा। यहाँ यूनिवर्सिटी ने संस्था “यायावर लिटरेरी फेस्टिवल” के सहयोग से “नवोन्मेष” नामक स्टेज प्रोग्राम आयोजित किया। पंजाब सरकार की कोविड रोकथाम सम्बन्धी सभी गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा गया।

कोविड गाइडलाइन का निर्बाह करते हुए यूनिवर्सिटी की तरफ से इसमें भले ही स्टूडेंट्स, फैकल्टी एवं यूनिवर्सिटी स्टाफ सभी को आमंत्रित नहीं किया, मगर तकनीकी यूनिवर्सिटी होने के नाते तकनीक के इस्तेमाल से हजारों दर्शक इसके साथ जोड़े, जिनमें राष्ट्रीय-अंतर राष्ट्रीय स्तर के स्टूडेंट्स, फैकल्टी, शोधकर्ताओं के आलावा सामान्य लोग भी यू-ट्यूब लाइव के जरिए इस प्रोग्राम से जुड़े! कुलपति प्रो (डा.) अजय कुमार शर्मा ने इसे ऐतिहासिक समारोह का दर्जा देते हुए सभी का स्वागत ऑनलाइन माध्यम से किया।

गायत्री मन्त्र एवं शमा रौशन से शुरूआत

समारोह की शुरूआत गायत्री मन्त्र एवं शमा रौशन होने के साथ हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी के कॉर्पोरेट रिलेशन्स एंड एलुमिनाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ईजी.नवदीपक संधू एवं यायावर की संस्थापक एवं डायरेक्टर नूपुर संधू उपस्थित रहीं। इसके बाद लाइव बैंड हुआ, जिसमें चार से पांच स्टूडेंट्स के ग्रुप ने बॉलीवुड एवं हॉलीवुड के गानों को लाइव म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स के साथ पेश किया।

पहले सत्र के सम्बोधन में इंटरनेशनल फूटबाल प्लेयर वीमेन लीग जेएंडके अफ्शां आशिक़ की तरफ से “जीवन का लक्ष्य मैंने कैसे ढूंढा”विषय पर बात रखी गई। दूसरा सम्बोधन प्रोफेशनल स्काईडाइवर अर्जुन अवार्डी ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) कमल सिंह की तरफ से विषय “कैसे एडवेंचर आपको दूसरों से अलग सोचना सिखाते हैं”पर रहा। पहले सत्र के पैनलिस्ट विनीत के.बंसल नामवर लेखक एवं बैंकर रहे जबकि मॉडरेटर मैडम नूपुर संधू रही।

मोहम्मद अली शाह ने विषय “फौजी का जीवन” पर सम्बोधन किया

दूसरे सत्र में रेडियो मिर्ची जम्मू एंड कश्मीर की प्रोग्रामिंग हेड एवं आर जे श्वेतिमा जम्वाल ने विषय “सोशल मीडिया एवं इसके प्रभाव”विषय पर बात रखी। इस सत्र में मॉडरेटर यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा.सरबजीत सिंह मान रहे। जबकि पैनेलिस्ट में नामवर पंजाबी कवित्री एवं ग़ज़ल गायक सुखविंदर अमृत एवं पंजाबी कवि विजय विवेक रहे।

तीसरे सत्र को नामवर स्पीकर, एक्टर मेजर (रिटायर्ड) मोहम्मद अली शाह ने विषय “फौजी का जीवन” पर सम्बोधन किया, जबकि अन्य स्पीकर आरुष महाजन ने विषय “स्टार्टअप कैसे शुरू करें” पर अपनी बात रखी। समारोह के अंत में यायावर की डायरेक्टर नूपुर संधू एवं यूनिवर्सिटी के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी डा. मृगेंद्र बेदी ने वोट ऑफ थैंक्स रखा। प्रोग्राम को डॉ. मृगेंद्र बेदी सहायक प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ ग़ज़ल शर्मा दोनों सहायक प्रोफेसर एवं प्रोग्रामर तरुण कनोडिया, दीपक सिडाना, अंकित कपिला ने बेहतर कोऑर्डिनेट किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *