पंजाब में कोविड से बचाव की सावधानियों के साथ गेहूं की खरीद आज से, सभी तैयारी पूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 496 शब्द|📅 09 Apr 2021

Lal singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड महामारी के दरमियान कल 10 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीद को निर्विघ्न और सुचारू बनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य भर में सभी 154 मार्केट कमेटियों में कोविड टीकाकरण कैंप स्थापित किये जिससे रबी मंडीकरण सीजन के दौरान अनाज मंडियों में आने वाले 45 साल या इससे अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को कोविड से बचाव का टीका लगाया जा सके। यह प्रगटावा करते हुये पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने बताया कि मंडी बोर्ड ने महामारी के कठिन समय के दौरान गेहूँ की खरीद के चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए पुख्ता तैयारियाँ की हैं।

कोरोना वायरस को मात देने के लिए खरीद कामों से जुड़े सभी पक्षों को कोविड के सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुये चेयरमैन ने बताया कि पंजाब सरकार जहाँ मंडियों में से गेहूँ के एक-एक दाने को खरीदने के लिए वचनबद्ध है, वहीं किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के मुलाजिमों की सुरक्षा भी यकीनी बनाऐगी।

सैनीटाईजरों की 10,000 बोतलें मुहैया करवाई हैं

चेयरमैन ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड ने कोविड सम्बन्धी सुरक्षा उपायों की सख्ती से पालना को यकीनी बनाने के लिए अपने 5600 आधिकारियों/कर्मचारियों को 10,000 मास्क (एन-95) और सैनीटाईजरों की 10,000 बोतलें मुहैया करवाई हैं जिससे कोविड महामारी के मद्देनजर गेहूँ की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड के मुलाजिमों की तरफ से साल 2021-22 के रबी मंडीकरण सीजन के लिए खरीद कार्य सुचारू बनाने के लिए उचित बंदोबस्त करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। इसके इलावा मंडी बोर्ड ने खरीद केन्द्रों पर अपनी फसल लेकर पहुँचने वाले किसानों के लिये एक लाख मास्क और 35,000 लीटर सैनीटाईजर का भी इंतजाम किया है।

लाल सिंह ने आगे कहा कि मंडियों में भीड़-भाड़ को रोकने के लिए अनाज मंडियों की संख्या 1872 से बढ़ा कर 4000 की गई है और इस सीजन के दौरान 130 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने आगे बताया कि किसानों को अपनी उपज चरणबद्ध मंडियों में लाने के लिए कहा जा रहा है जिससे कोविड की रोकथाम के लिए सभी एहतियात इस्तेमाल किये जा सकें। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड ने इस सीजन के दौरान पीने वाला साफ पानी और साफ-सफाई के इलावा पास जारी करने के लिए रूप-रेखा बनायी है। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड की तरफ से किसानों को आढ़तियों के द्वारा पास जारी किये जाएंगे।

127.13 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की सफल खरीद

गौरतलब है कि पिछले रबी सीजन के दौरान राज्य सरकार कोविड की बन्दिशों के बावजूद 127.13 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की सफल खरीद की थी और किसानों को आढ़तियों के द्वारा 17.51 लाख पास किये गए थे। लाल सिंह ने आगे बताया कि सबसे अधिक प्राथमिकता राज्य सरकार की तरफ से समय-समय पर स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी जारी किये दिशा-निर्देशों की पालना को यकीनी बनाना है। उन्होंने बताया कि खरीद कामों के दौरान किसानों, आढ़तियों, मजदूरों, मार्केट कमेटियों और खरीद एजेंसियों के दरमियान सामाजिक दूरी बनाई रखने के लिए विशेष यत्न किये जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *