जालंधर में आज 437 कोरोना के नए केस, डाक्टर समेत 6 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 10 Apr 2021

जालंधर में आज 437 कोरोना के नए केस, डाक्टर समेत 6 लोगों की मौत

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के नूरमहल के रहने वाले निजी डॉक्टर समेत 6 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इनमें एक मरीज तो ऐसा था, जिसे पॉजिटिव आने पर एक घंटे पहले ही इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

जिले में अब तक 979 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शनिवार को 437 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 407 जालंधर जिले के रहने वाले हैं जबकि 30 मरीज बाहरी जिलों से हैं। कोरोना को लेकर अप्रैल महीने में हालात बहुत ही चिंताजनक होते जा रहे हैं।

प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वो कोराेना से जुड़ी मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस यानी 2 गज की दूरी रखने व बार-बार हाथ धोने या हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने की सावधानी को जरूर अपनाएं। कोरोना संक्रमण फैलते देख अब प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज कर दी है।

7 माइक्रो व एक कंटेनमेंट जोन

जिले में अब कुल 7 माइक्रो कंटेनमेंट जोन व एक कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। शहर में 4 व ग्रामीण क्षेत्र में 3 माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं जबकि कंटेनमेंट जोन शहर में बनाया गया है। गंभीर हालत वाले मरीजों के लिए 157 वेंटीलेटर का इंतजाम है जबकि 136 एंबुलेंस भी काम कर रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *