Big Breaking: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 12 की मौत, 40 से अधिक घायल, चारों तरफ मचा कोहराम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 10 Apr 2021

accident

इटावा। यूपी के इटावा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बेटे के जन्म की खुशी में आगरा से लखना स्थित कालका मंदिर में झंडा चढ़ाने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम हादसे का शिकार हो गई। आगरा-चकरनगर रोड पर हुए इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल हो गए। आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु आगरा के पिनाहट और बाह थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं।

खिड़किया, रामलीला ग्राउंड पिनाहट, आगरा के रहने वाले वीरेंद्र सिंह बघेल को सात माह पूर्व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। बेटे के जन्म की खुशी में वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ लखना के कालका मंदिर में झंडा (नेजें) चढ़ाने के लिए शनिवार को 11 बजे बजे घर से डीसीएम में सवार होकर निकले थे। डीसीएम आगरा-चकरनगर रोड पर कसौआ गांव के सामने अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे 20 फिट गहरी खाई में पलट गई।

डीसीएम पलटने से उसने सवार सभी महिला-पुरुष श्रद्धालु दब गए और चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बढ़पुरा पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 12 श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। 40 से अधिक श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी श्रद्धालुओं के गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचने लगे।

हादसे में इन्होंने गंवाई अपनी जान

1- मनोज (35) पुत्र रामज्ञान कुशवाह निवासी गढ़ा पचौरी, बाह
2- किशन (70) पुत्र बैजनाथ निवासी बाह
3- हाकिम सिंह (65) पुत्र राम सिंह निवासी बाह
4- गुड्डू उर्फ जनवेद (55) पुत्र रामदीन निवासी बाह
5- रामदास (63) पुत्र गोपी सिंह निवासी बाह
6- बनवारी पुत्र भूपाल सिंह निवासी पिनाहट
7- महेश पुत्र रामलक्ष्मन निवासी अमा का पुरा, बाह
8- लाल सिंह (42) पुत्र रामदीन निवासी बाह
9- राजेश (35) पुत्र छोटेलाल निवास खिड़किया, पिनाहट
10- राजेंद्र (42) पुत्र गंगादीन निवासी खिड़किया, पिनाहट
11- गुलाब सिंह (45) पुत्र दीवान सिंह निवासी खिड़किया, पिनाहट
12-ओमवती (65) पति बनवारी लाल, गढ़ा पचौरी, बाह

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा

राहगीरों की सूचना पर बढ़पुरा पुलिस ने खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों और मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचने लगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *