इनोसैंट हाट्र्स में शैक्षणिक सत्र 2021-22 का वर्चुअली आरंभ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 10 Apr 2021

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड पर स्थित स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 का आज वर्चुअली आरंभ हुआ है। सबसे पहले पांचों विद्यालय के मुख्य अध्यापिकाओं द्वारा स्वागत संदेश भेजा गया, जिसमें विद्यार्थियों को नई कक्षा में प्रमोट होने पर उनको बधाई दी गई।

उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि महामारी की मुश्किल घड़ अभी भी समाप्त नहीं हुई है। सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी की गई गाइडलाइनका का अनुसरण करते हुए शैक्षणिक सत्र आरंभ किया गया है। जिसमें अब विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरु की गई हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इन्र्फोमैशन टैक्नोलॉजी के आधुनिक उपकरण का प्रयोग किया जा रहा है, इसके द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उनको पढ़ाने वाले अध्यापक के साथ जोड़ा जा रहा है।

गत वर्ष की तरह इस शैक्षणिक सत्र में भी ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ बहुत सारी गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है। बच्चों के ओवरआल विकास के लिए विद्यालय की मैनेजमैंट, मुख्य अध्यापक व अध्यापक हमेशा ही प्रयासत रहेंगे। अध्यापक एक बार फिर से पूरी लगन से पाठ्यक्रम के अनुसार आडियो-वीडियो बनाने में जुट गए हैं। ताकि विद्यार्थियों के लिए उनके विषय को आसान बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त बच्चों की फिटनैस का ध्यान रखते हुए उनको प्रतिदिन योगा, जूंबा व पी.टी. (एरोबिकस) की वीडियो भी भेजी जाएगी।

बंगाल में बवाल। West Bengal Election। देखें Live

https://www.youtube.com/watch?v=HPnfmxSQ1S4&t=6s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *