आस्ट्रेलिया में संगरूर की लड़की की हत्या, सनकी ‘लवर’ ने 400 किमी दूर दफनाया शव, मर्डर का है लुधियाना कनेक्शन, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 11 Apr 2021

jasmeen kaur

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड (Adelaide) में एक पंजाबी युवक ने एक तरफा प्यार (One-sided love) में पंजाब की युवती की हत्या (Murder) कर शहर से 400 किमी दूर दफना दिया। मृतका की पहचान जसमीन कौर के रूप में हुई है, वह संगरूर जिले के नायारणगढ़ की रहने वाली थी। जबकि आरोपी का नाम तारिकजोत सिंह है जो लुधियाना के खन्ना के पास बुलालो गांव का निवासी है।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर तारिकजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जसमीन के शव को बरामद भी कर लिया है, जो उसने एडीलेड शहर से 400 किमी की दूरी पर दफनाया था।

ढाई साल पहले नर्सिंग कोर्स के लिए गई थी आस्ट्रेलिया

मृतका के मामा कुलवंत सिंह ददहेड़ा ने बताया कि जसमीन ढाई साल पहले नर्सिंग कोर्स करने के लिए आस्ट्रेलिया के एडीलेड में नर्सिंग कोर्स के लिए भेजा था। वहां पर तारिकजोत सिंह की नजर जसमीन पर पड़ गई और वह उसे परेशान करने लगा। तारिक एडीलेड में अपनी मौसी राजवीर के पास रह रहा था।

जसमीन जहां पार्ट टाइम जॉब कर रही थी, वहीं तारिक जॉब कर रहा था। वह आए दिन उसे परेशान करने लगा था और जसमीन ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। जसमीन के मामा का कहना है कि उसने तारिक के परेशान करने की बात अपने घर वालों को भी बता रखी थी।

मौसी-मौसा को गिरफ्तार कर लिया है

इसी दौरान जसमीन एडीलेड से गायब हो और जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने जसमीन की एक सहयोगी के जरिए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और उसके गायब होने में तारिक का हाथ होने का अंदेशा जताया। पुलिस ने शिकायत पर तारिक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके मौसी-मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के लिए जुटी हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *