Big News: हिमाचल के सभी बार्डर सील, पंजाब के लोगों को इंट्री के लिए दिखाना होगा कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, पढ़ें आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 12 Apr 2021

corona

शिमला। यदि आप हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें। राज्य में एंट्री के लिए अब कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के सीएमओ की ओर से जारी आदेश में यूपी, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक RTPCR निगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर के साथ ही राज्य में भी कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है और यह चिंता की बात है।

हालांकि उन्होंने फिलहाल लॉकडाउन जैसे किसी फैसले से इनकार किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि आने वाले दिनों में पाबंदियों में इजाफा किया जा सकता है। बता दें कि पड़ोसी राज्य पंजाब के कोरोना से बुरी तरह प्रभावित होने के चलते भी राज्य में चिंताएं बढ़ी हैं। ऐसे में इस फैसले से आवाजाही प्रभावित होगी और कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी। हालांकि यह फैसला प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री की चिंताएं बढ़ा सकता है, जो लगातार कई महीनों के संकट के बाद उबरने के दौर में थी।

जालंधर में युवकों ने SHO को पीटा, देखें Live

https://youtu.be/kGPs61AbjtQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *