महिला को लेकर BJP में बवाल, अपने ही विधायक के सीने पर भाजपा नेता ने तानी पिस्तौल, जमकर मारपीट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 12 Apr 2021

attack bjp leader

लखीमपुर खीरी। यूपी में पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) का बिगुल बज चुका है तो पुरानी रंजिशें भी दोबारा से ताजा होने लगी हैं. पंचायत चुनावों में दबंगों और बाहुबलियों का रुतबा भी होता है तो हिंसा भी होती है. इसी कड़ी में यूपी के लखीमपुर खीरी में बीडीसी का पर्चा वापसी को लेकर बीजेपी के सदर विधायक योगेश वर्मा और नकह के ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच जमकर हाथापाई हो गई।

इस दौरान पवन गुप्ता के छोटे भाई भाई सुनील गुप्ता ने बीजेपी विधायक और योगेश वर्मा पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के नकहा ब्लाक का है जहां पर बीजेपी विधायक योगेश वर्मा और बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता के बीच एक युवक की बीडीसी के पर्चे वापसी को लेकर विवाद हो गया।

बीडीसी के पर्चे को वापसी करने के लिए विधायक कह रहे थे

बताया जा रहा है कि नकहा ब्लाक में एक युवक के बीडीसी के पर्चे को वापसी करने के लिए विधायक कह रहे थे. इस दौरान नकहा से बीजेपी के ब्लाक प्रमुख पवन गुप्ता और योगेश वर्मा के बीच कहासुनी हो गई. बातों ही बातों में कहासुनी मारपीट में बदल गई, इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट होने लगी. इसी बीच ब्लाक प्रमुख सुनील गुप्ता के छोटे भाई सुनील गुप्ता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर विधायक योगेश वर्मा पर तान दी।

मौके पर मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों गुटों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. लगभग 1 घंटे तक नकाब ब्लॉक में अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सदर विधायक योगेश वर्मा का कहना था सभी पदाधिकारियों ने एक महिला प्रत्याशी को बीडीसी पर चुनाव लड़ने के लिए तय किया था. लेकिन नकहा के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता पार्टी लाइन से हटकर किसी दुसरे युवक को चुनाव लड़ना चाहते थे।

प्रशासन ने साधी चुप्पी

जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो पवन गुप्ता और छोटे भाई सुनील गुप्ता ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी. वह पार्टी में अपनी बात को रखेंगे. कानूनी तौर पर उन पर थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे. इस मामले पर जिला प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं, उनका कहना है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *