जालंधर में कई दिनों से नाबालिगा को छेड़ रहा था युवक, तंग आकर लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 218 शब्द|📅 12 Apr 2021

suicide letter sneha

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां एक सनकी एकतरफा प्यार में पागल लड़के की वजह से एक नाबालिगा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि गोपी नाम का लड़का उसे कई दिनों से छेड़ता है, वह उसके साथ जबरदस्ती करता है। धमकी देकर विवाह करना चाहता है।

नाबालिगा ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखकर गोपी नाम के युवक पर संगीन आरोप लगाया है। युवती ने लिखा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले गोपी नाम का और टेंपो चालक युवक आए दिन उसको विवाह के लिए दबाव बना रहा है और उसके गली में आकर धमकियां देता है कि अगर तू मेरे साथ विवाह नहीं की तो तुझे और तेरे होने वाले पति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

suicide letter

सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा कि कल भी गोपी नाम का युवक उसके घर में आया और उसके साथ विवाह करने का दबाव बनाने लगा जिस से आहत होकर युवती ने अपने घर में पंखे से लटक कर जान देने की कोशिश की। उधर युवती की हालत गंभीर होते देख जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। मामले की पुलिस जांच हो रही है।

जालंधर में युवकों ने SHO को पाटी, देखें Live

https://www.youtube.com/watch?v=kGPs61AbjtQ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *