Big News: पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, कौंसलर समेत कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 13 Apr 2021

congress

डेली संवाद, चंडीगढ़
बरनाला जि़ले में कांग्रेस पार्टी को आज उस समय पर बड़ी कामयाबी मिली जब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के प्रगतिशील नेतृत्व और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक स. केवल सिंह ढिल्लों की दूरदर्शी सोच और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा के बड़े नेताओं समेत शहर की अलग-अलग सभाओं, ऐसोसिएशनों और व्यापारी भाईचारे के पाँच दर्जन के करीब बड़े और अग्रणी नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के हक में लिए स्टैंड के कारण भाजपा नेताओं का हृदय परिवर्तन हुआ और उन्होंने अपनी केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैए के रोष में भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का फ़ैसला किया। बाकी एसोसिएशन के नेताओं द्वारा स. ढिल्लों के नेतृत्व में शहर की बदली सूरत से प्रभावित होकर यह फ़ैसला किया। सभी नए शामिल हुए नेताओं द्वारा अगले विधानसभा मतदान में केवल सिंह ढिल्लों की जीत पक्की करने के लिए दिन-रात मेहनत करने का प्रण किया, जिससे अगली आने वाली कांग्रेस सरकार में स. ढिल्लों को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सके, जिससे बरनाला शहर के विकास को और भी रफ़्तार मिलेगी।

कांग्रेस पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया

आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत और सम्मान करते हुए स. केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। स. ढिल्लों ने कहा कि उनकी यही सोच है कि बरनाला के चौतरफा विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जहाँ राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध है, वहीं बरनाला जि़ले को राज्य का नंबर एक जि़ला बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया हुआ है। इस दिशा में बड़े मील पत्थर स्थापित किए गए हैं।

ये भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए

आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए समूह नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा काऊंसलर नरिन्दर गर्ग नीटा, भाजपा के मंडल प्रधान यशपाल गर्ग, भाजरा बी.सी. सैल के प्रधान हरमन सिंह, युवा मार्च के पूर्व प्रधान डिम्पल कांसल, बरनाला वैलफेयर क्लब के सचिव विजय गुप्ता, प्रॉपर्टी डीलर ऐसोसीएशन के प्रधान और भाजपा मंडल के पूर्व जनरल सचिव राकेश गोयल, जि़ला कैमिस्ट ऐसोसीएशन के पूर्व प्रधान राकेश कुमार और जि़ला बार ऐसोसीएशन के प्रधान पंकज बांसल ने संबोधन करते हुए स. केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बरनाला के सर्वपक्षीय विकास का प्रण लिया और यह विश्वास दिलाया कि स. ढिल्लों द्वारा शुरू किए गए विकास एजैंडे को और आगे ले जाने के लिए सख़्त मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि शहरियों के साथ व्यापारियों और उद्योगों के लिए कांग्रेस सरकार ने बड़े काम किए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *