Big News: ओएसडी और प्रमुख सचिव को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 13 Apr 2021

corona positive

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर तक कोरोना पहुंच गया है। यहां के कई अधिकारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद खुद मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। सीएम योगी ने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है। सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह संक्रमित हो गए हैं। सीएम आवास के भी दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात कही जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर की स्थिति महाराष्ट्र और दिल्ली की तरह यूपी में बेहद भयावह हो चुकी है। एक दिन की राहत के बाद संक्रमितों की संख्या में जबदरस्त इजाफा हुआ है। 24 घंटे में 18021 नए संक्रमित मिले हैं।

यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू

इस दौरान रिकॉर्ड 85 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को 13685 नए संक्रमित मिले थे। इस तरह एक ही दिन में इनकी संख्या में 4336 का इजाफा हो गया। अप्रैल माह में कोरोना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इस महीने में अभी 13 दिन ही हुए हैं और संक्रमण सात गुना बढ़ गया है। अब तक यूपी के 20 से ज्यादा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, इसके बाद भी कोरोना के बढ़ते मामले डरा रहे हैं।

यूपी में रविवार को 15 हजार से ज्यादा नए केस आने के बाद सोमवार को 13 हजार के करीब केस आने से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार को 18,021 नए केस आने से संकट फिर बढ़ गया है। मुख्य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,021 नये मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण से और 85 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमण से 9,309 लोगों की मौत हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *