हैलो! मैं प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन के लिए आप सभी वोट जरूर करें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 13 Apr 2021

pm modi video call

डेली संवाद, कोलकाता
पश्चिम बंगाल के चुनाव में सियासी पार्टियां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खासकर भाजपा के लिए यह चुनाव ‘करो या मरो’ जैसा है। भाजपा इस चुनावी रण में मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर कैंपेन, पैदल यात्रा, जनसभा और रैलियों के साथ मोबाइल और टैक्नोलाजी से हर वोटर तक पहुंच बनाने में जुटी है।

पश्चिम बंगाल के लोग उस वक्त हैरान हुए, जब उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से वीडियो काल आनी शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के लोगों से सीधे मुखातिब होने के लिए टेक्नोलाजी का उपयोग किया है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल के लोगों के मोबाइल पर पीएम मोदी की वीडियो काल आ रही है, जिसमें प्रधानमंत्री वोटरों को जागरुक करते हुए परिवर्तन के लिए वोट देने की बात कह रहे हैं।

इस वीडियो काल की स्कीन शाट लेकर लोग सोशल मीडिया में भी शेयर कर रहे हैं। जैसे ही यहां के मतदाता कॉल को रिसीव करते हैं, मोबाइल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अभिवादन करते हैं उनसे सीधे वोट देने के लिए कहते हैं। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी मतदाताओं से बातचीत करते हुए राज्य में विकास कार्यों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन देते हैं।

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं में भाजपा को वोट देने की अपील वाला पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी के साथ पापुलर हो रहा है। सोनार बांगला के लिए मोदी की भाजपा को वोट देने की यह दिलचस्प अपील सभी वर्गों तक पहुंच रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *