पंजाब: IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह को लेकर मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Kunwar-Vijay-Pratap
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 13 Apr 2021

kunwar vijay pratap singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आई.पी.एस. अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह के इस्तीफे का पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उनकी सर्विस से पहले सेवामुक्ति की माँग की गई थी।

कुंवर विजय प्रताप सिंह जो इस समय पर कोटकपूरा और बहबल कलाँ गोली कांड मामलों की जांच के लिए बनाई गई विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) के प्रमुख हैं, की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अपील को रद्द करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बहुत ही समर्थ और कुशल अफ़सर है, जिसकी सेवाओं की सीमावर्ती राज्य को ज़रूरत है, ख़ासकर ऐसे समय पर जब पंजाब विभिन्न आंतरिक और बाहरी ख़तरों का सामना कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को इस अफ़सर के अनुभव और महारत की ज़रूरत है, जिसने पंजाब पुलिस में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह एक कुशल, काबिल और साहसी अफ़सर है, जिसका बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड है।

कोटकपूरा मामले की जांच में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बारे में मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को एस.आई.टी. के प्रमुख से हटाने या केस की जांच रद्द करने के कोई भी फ़ैसले को उनकी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इस अफ़सर और उसकी टीम ने कोटकपूरा मामले की तेज़ी से जांच करने में शानदार काम किया है, जिसको अकालियों ने पिछले चार सालों से रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस योग्य अधिकारी के नेतृत्व और निगरानी अधीन जांच तर्कपूर्ण निष्कर्ष पर लाई जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *