पंजाब: स्कूल शिक्षा विभाग में 3100 पदों पर होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू, एसे करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 13 Apr 2021

Punjab-jobs

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार की घर-घर रोजग़ार योजन के अधीन स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती की प्रक्रिया तेज़ कर दी है और इसमें 3142 पदों की भर्ती के लिए आवेदनों की माँग की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला के निर्देशों के बाद विभिन्न पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

अकेले सरहदी क्षेत्र में मास्टर काडर के 2392 पद भरने के लिए उम्मीदवारों से आवदनों की माँग की गई हैं। प्रवक्ता के अनुसार मास्टर काडर में अंग्रेज़ी विषय के 899 अध्यापक, गणित के 595 और विज्ञान के 518 अध्यापक भर्ती किए जा रहे हैं। इसके अलावा अंग्रेज़ी विषय में 380 अध्यापकों के बैकलॉग पदों को भी भरा जा रहा है। प्रवक्ता के अनुसार यह सभी पद बॉर्डर एरीये के हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इन पदों के लिए विभाग की वैबसाईट पर पहली मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले स्कूल लाइब्रेरियनों के भी 750 पदों के लिए भी आवेदनों की माँग की जा चुकी है, जिनके लिए आवेदन करने की आखिऱी तारीख़ 26 अप्रैल निर्धारित की गई है।

आज से नवरात्रि शुरू, ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *