कोरोना से हाहाकार: सीएम आफिस पहुंचा वायरस, 12 से ज्यादा IAS अफसर संक्रमित, Ex CM की रिपोर्ट भी पाजीटिव, मुख्यमंत्री हुए आइसोलेट, कई जिलों की OPD सेवाएं बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 14 Apr 2021

कोरोना से हाहाकार: सीएम आफिस पहुंचा वायरस, 12 से ज्यादा IAS अफसर संक्रमित, Ex CM की रिपोर्ट भी पाजीटिव, मुख्यमंत्री हुए आइसोलेट, कई जिलों की OPD सेवाएं बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना वायरस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री दफ्तर के कई आईएएस अफसर कोरोना से ग्रस्त हो गए हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं को आईसोलेट कर लिया है। उधर, खबर है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

यूपी में करीब 12 से अधिक आईएएस अधिकारी इस समय कोरोना पॉजिटिव हैं. इनमें से कुछ अधिकारियों को तो हॉस्पिटल में भी भर्ती कराना पड़ा है। यूपी में कोरोना की चपेट में आये आईएएस अधिकारियों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी और अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से आईएएस दीपक त्रिवेदी का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

यूपी में कोरोना सीएम ऑफिस तक भी पहुंचा

नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डाक्टर रजनीश दुबे भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उच्च शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला और उनके पति व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव श्रम सुरेश चंद्रा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति वीना कुमारी मीना, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीना, मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी, विशेष सचिव प्रशांत शर्मा, नियुक्ति विभाग के दो विशेष सचिव संजय सिंह और धनंजय शुक्ला भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

कोरोना का असर सीएम ऑफिस तक पहुँच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, निजी सचिव जय शंकर, निजी सहायक प्रताप और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हैं। खुद मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अपने को आइसोलेट कर लिया है।

यूपी के 7 जिलों में अस्पतालों में OPD सेवा बंद

तेजी से फैल रहे कोरोना के मद्देनजर यूपी के साथ जिलों के अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। इसमें लखनऊ, कानपुर समेत 7 जिलों के OPD सेवा बंद बताई गई है। प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, आगरा में ओपीडी बंद, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला, जरुरी सर्जरी को छोड़ शेष ऑपरेशन टालने के निर्देश, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा ने आदेश जारी किए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *