बंगाल चुनाव Live : बमबाजी और फायरिंग के बीच मतदान, उम्मीदवार को गोली मारने आये TMC कार्यकर्ता पिस्तौल छोड़कर भागे, पोलिंग एजैंट की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 17 Apr 2021

west bengal poll

कोलकाता। बंगाल में मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना और पूर्वी बर्दवान में कई जगहों पर हिंसा हुई। बर्दवान में सुबह-सुबह भाजपा के दो एजेंट का सिर फोड़ दिया गया. बाद में रह-रहकर तृणमूल और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ते रहे, जिसकी वजह से केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा।

उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी में भाजपा के पोलिंग एजेंट की बूथ में ही मौत हो गयी. चुनाव आयोग ने इस पर रिपोर्ट मांगी है. चकदह विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44 और 45 में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी कौशिक भौमिक की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही हमला की कोशिश कर रहे लोग पिस्तौल छोड़कर फरार हो गये।

बंगाल चुनाव 2021 के पांचवें चरण में ब्रात्य बसु (Bratya Basu), गौतव देव (Gautam Deb), सिद्दीकुल्लाह चौधरी (Siddiqullah Chowdhury) समेत ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की कैबिनेट के 6 मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है।

उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) की 16, नदिया (Nadia) एवं पूर्वी बर्दवान (Purba Bardhaman) जिला की 8-8 सीटों के अलावा दार्जीलिंग (Darjeeling) की सभी 5, जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) की सभी 7 और कलिम्पोंग (Kalimpong) की एक विधानसभा क्षेत्र की जनता मतदान कर रही है।

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. चार चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल और 10 अप्रैल) के मतदान संपन्न हो चुके हैं. शेष 4 चरणों की वोटिंग 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. सभी सीटों पर मतगणना 2 मई को एक साथ करायी जायेगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *