आपके एक वोट से देश बदल रहा है, अब आपके एक वोट से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होगा : शेखावत

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, कोलकाता
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती असीम संभावनाओं वाली है। कोलकाता देश की आर्थिक राजधानी वैसे ही नहीं थी। उद्योग के लिए जो भी चाहिए, यहां सबकुछ है। लेकिन यहां औद्योगिक इको सिस्टम नहीं है। इसके कारण यहां आर्थिक व औद्योगिक विकास गर्त में चला गया। अगले महीने यहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है, उसके साथ ही यहां वापस इको सिस्टम पटरी पर आना शुरू हो जाएगा। आने वाले 10 वर्षों में बंगाल उसी स्थान पर पहुंच जाएगा, जहां पहले था।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत यहां सेव बंगाल और प्रोफेशनल्स फार बंगाल की संयुक्त कार्यक्रम ‘क्रिएशन आफ सोनार बांग्ला’ विषय पर अपना वक्तव्य प्रकट कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि वामपंथियों का शासन करने और लंबे समय तक सत्ता में बने रहने का एक ही यूएसपी है- भय पैदा करो और शासन करो। पूरी दुनिया में आप जहां भी देख लें, चाहे चीन में, उत्तर कोरिया में या भारत के किसी राज्य में, जहां भी उनका शासन रहा, पुलिस प्रशासन के शह पर पलने वाले गुंडों के माध्यम से भय पैदा कर अपने शासन को कायम रखा।

देश बदलाव की स्थिति से गुजर रहा है

उन्होंने कहा कि वामपंथियों की शह पर पुलिस ने हर उस आदमी की आवाज दबा दी, जो सत्ता के खिलाफ मुखर हो रहा था। ताकि कोई और आवाज नहीं उठा सके। ये राजनीति यहां कांग्रेस ने शुरू की और वामपंथी इसके विशेषज्ञ थे, लिहाजा जब वे सत्ता में आए तो उन्होंने तीन दशक से ज्यादा समय तक इसे संस्थागत बना दिया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश बदलाव की स्थिति से गुजर रहा है। इस स्थिति में पश्चिम बंगाल में भी बदलाव सुनिश्चित होना चाहिए। परिवर्तन की इस यज्ञ में आप सभी आहूति जरूर दें। आपके एक वोट से देश में परिवर्तन चल रहा है, अब आपके एक वोट से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का दौर शुरू होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई लोगों के सवालों का जवाब भी दिया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *