पंजाब: मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में चल रहा था अवैध रेत खनन का खेल, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 18 Apr 2021

mining

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार की सख़्त हिदायतों और दिशा-निर्देशों के मुताबिक और नवगठित इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टोरेट माइनिंग द्वारा ग़ैर कानूनी माइनिंग के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पटियाला पुलिस ने ज़िले में रेत की ग़ैर कानूनी माइनिंग के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की है।
राज्य में ग़ैर कानूनी खनन की घटनाओं के साथ कड़ाई से निपटने संबंधी दोहराते हुए आर.एन. ढोके, इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टर, माईनिग, पंजाब ने बताया कि हाल ही में पटियाला पुलिस और माईनिग अधिकारियों ने गाँव चलेला में नाजायज माईनिग वाली जगह पर छापा मारकर एक जे.सी.बी. और अन्य प्रकार की मशीनरी को कब्ज़े में लिया है।

उन्होंने बताया कि थाना अनाज मंडी, पटियाला में आई.पी.सी. की धारा 379 और माईनज़ एंड मिनरल्स (डिवेल्पमेंट एंड रेगूलेशन) एक्ट, 1957 की धारा 4(1), 21 (1) के अंतर्गत तारीख़ 15.4.2021 को एफ.आई.आर. न. 74 के अंतर्गत आपराधिक केस दर्ज किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए पटियाला के एस.एस.पी. विक्रम जीत दुग्गल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में नामज़द मुख्य मुलजिमों में से एक ओम प्रकाश उर्फ ओमी पुत्र गोरा लाल निवासी पटियाला अभी फ़रार है जबकि उसके पास से गुरसेवक सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव सियुना ज़िला पटियाला को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि हमारी जांच टीम ग़ैर कानूनी माईनिग के साथ जुड़े हर व्यक्ति को जल्द काबू करके उनके विरुद्ध कानून अनुसार अगली अपेक्षित कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि ई.डी., माईनिग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक हमने अपने अधिकारीयों को अलर्ट किया हुआ है और ज़िले में एसीं ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अनाज मंडी पुलिस ने जांच दौरान जे.सी.बी. मशीन (पी.बी. 11 सी.बी. 6494), छह टिप्पर (नंबर पी.बी. 11 सी.टी. 9841, पी.बी. 11 बी.वाई. 3994, पी.बी. 11 ए.यू. 9863, पी.बी. 11 सी.टी. 9841, पी.बी. 12 एन 8213, पी.बी. 11 बी.वाई. 2294, एक ट्रक नंबर पी.बी. 11 बी.वाई. 5194 और दो ट्रैक्टर और तीन ट्रालियाँ ज़ब्त की हैं। एस.एस.पी ने बताया कि फोकल प्वांइट क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाजायज रेत के बड़े ढेर भी ज़ब्त किये गए हैं, जिनकी मात्रा का अनुमान जांच टीम द्वारा माईनिग विभाग के द्वारा लगाया जायेगा।

ज़मीन में नाजायज माईनिग चल रही थी

यह तथ्य भी सामने आए हैं कि गांव चलेला के गुरमेल सिंह पुत्र निरंजन सिंह की काश्त वाली ज़मीन में नाजायज माईनिग चल रही थी। इसलिए पुलिस ने उसे भी मामले में नामज़द किया है। इनफ़ोर्समेंट डायरैक्टर ढोके ने बताया कि ई.डी की रेत माफिया के विरुद्ध इस बड़ी कार्यवाही के दौरान पाया गया कि दोषी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रेत की तस्करी कर रहा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *