Big News: 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, पढ़ें PM मोदी का बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 19 Apr 2021

covid vaccine

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है।

सोमवार को बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.74 लाख नए कोरोना मरीज मिले और करीब 1,619 लोगों की जान चली गई है। इसी के साथ देश में सोमवार को संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो गई है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मामले भारत में हैं। देश में कोरोना के कहर के बीच राहत की खबर आ रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने कहा है कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को अब टीका लगेगा।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के कारण कांग्रेस कोई बड़ी रैली नहीं करेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दी है। वहीं महाराष्ट्र के कल्याण अहारवाड़ी जेल में सोमवार को 30 कैदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन कैदियों को इलाज के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल में अभी कुल 1900 कैदी हैं। आज यहां टीकाकरण के पहले दिन 200 कैदियों को टीके भी लगाए गए।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, एम्स में हुए भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। बता दें कि मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को ही पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *