Big News: भाजपा नेता को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 19 Apr 2021

firing

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा प्रत्याशी पर फायरिंग की गई है। मालदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल चंद्र साहा रविवार रात 9 बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोपाल चंद्र साहा गंभीर रूप से घायल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार को गले में गोली लगी हुई है। उन्हें मालदा मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस पर फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा कि रविवार की रात भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा चुनाव प्रचार खत्म कर अपने कार्यालय लौट रहे थे।

इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। घटना बाद मालदा विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि मालदा में 29 अप्रैल को चुनाव है। घटना के बाद पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी पर केस दर्ज नहीं किया गया है।

2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी को हुआ था यहां पर नुकसान

बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में मालदा जिले की 12 सीटों में से 11 सीटों पर वामदल और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस को यहां पर निराशा हुई थी। सत्तारूढ़ दल के नेता इस बार लगातार क्षेत्र में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। वहीं भाजपा भी इस बार पूरी ताकत झोंक दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *