⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 155 शब्द|📅 22 Apr 2021

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कई राज्यों ने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए सख्ती और बढ़ा दी है।
इसी सख्ती के चलते असम के सिल्चर हवाई अड्डे से कुछ यात्रियों के भागने की खबर सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि असम के सिल्चर हवाई अड्डे पर अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने को लेकर कई यात्री वहां से भाग गए। सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
आपको बता दें कि देश में कोरोना बड़ी ही तेजी के साथ फैल रहा है। ऐसे में राज्य सरकारों ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत हवाई अड्डों पर कोविड टेस्ट की व्यवस्था की है। कई राज्यों में कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही राज्य में प्रवेश के अनुमति है।








