Big News: चंडीगढ़ में नहीं लगेगा कोई भी लॉकडाउन, पढ़ें राज्यपाल का फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 23 Apr 2021

Big news

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक हफ्ते का लॉकडाउन नहीं लगेगा और न ही वीकेंड पर लॉकडाउन होगा (No Lockdown In Chandigarh)। शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई वॉर रूम की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि शहर के व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

लॉकडाउन के फैसले पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने वीरवार को चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परीदा के साथ बैठक की थी। व्यापारियों का कहना था कि वीकेंड लॉकडाउन की वजह से उनके कारोबार में काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल किया जाए। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने निर्णय को रिवाइज किया है।

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में लगाए गए नाइट कर्फ्यू की समय सीमा को भी कम कर दिया है। अब चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। बतां दें कि वीकेंड लॉकडाउन के फैसला का शहर के समस्त कारोबारी और व्यापारी विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि वीकेंड लॉकडाउन से उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है और नाइट कर्फ्यू के कारण होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। इस लिए प्रशासन को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर शहर के कारोबारियों और व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *