डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में अभी-अभी गैंगवार हुई है। यहां नकोदर रोड पर ओल्ड लाल रतन सिनेमा के पास गैंगवार हुई है। इसमें दोनों गैंग के लोगों ने दूसरे पर जानलेवा हमला किया है।
बाइक सवार युवकों ने दो युवकों को तलवारों से काटा और फिर ईंट से सिर फोड़ दिया। करीब एक घंटा बीच रोड मारपीट होती रही। बीच रोड काफी खून खराबा हुआ। इससे आसपास दहशत फैल गई। इसके बाद जख्मी हालत में दोनों को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान बस्ती से रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक अजय और सोनू की बस्ती शेख के मनी और अंकित के साथ दुश्मनी चल रही थी। जिससे मनी नामक युवक का नशे का कारोबार बताया जा रहा है। इस नशे के कारोबार को अजय और सोनू रोकते थे। इसी से इन दोनों लोगों के बीच रंजिश थी।