Big News: भाजपा सांसद को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षाकर्मी समेत BJP नेता को लगी गोली, मची अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 24 Apr 2021

shoot out

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर कोलकाता में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की। इसमें भाजपा नेता और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। भाजपा नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि काशीपुर बेलगछिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार शिवाजी सिंहराय के समर्थन में पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह समेत कई नेता बेलगछिया इलाका में प्रचार करने पहुंचे थे। जनसभा के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने वहां आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें भाजपा उम्मीदवार घायल हो गए। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने ही हमला किया है।

यह भी कहा जा रहा है कि शिवाजी सिंहराय का प्रचार करने पहुंचे बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को कुछ लोगों ने घेरकर उन पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन, अर्जुन सिंह के सुरक्षा गार्डों, जिनमें सीआइएसएफ के जवान भी शामिल थे, ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। कुछ वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोगों का एक झुंड ने आकर मंच को भी तोड़ दिया।

केंद्रीय बल के जवान की फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। काशीपुर बेलगछिया विधानसभा सीट उत्तर कोलकाता में पड़ती है। उत्तर कोलकाता की सभी सात विधानसभा सीटों पर आठवें एवं अंतिम चरण में मतदान होना है। भाजपा ने इस हमले की निंदा की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *