जालंधर: मंडप में सात फेरे लेने से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, बारातियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें Live

Daily Samvad
2 Min Read

covid marrige

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां ब्रम्हा कुंड मंदिर किशन पूरा के मंदिर में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बारात लेकर मंडप में पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। अभी बारात का ढंग से स्वागत भी नहीं हुआ था कि मैरिज वाली जगह पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, बाद में उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद दूल्हा शादी की रस्में पूरी करने वापस मंडप में पहुंचा। इस दौरान पुलिस की रेड से वहां अफरातफरी मच गई। बारात में आए लोग खाने की प्लेटें छोड़ वहां से इधर उधर दौड़ पड़े।

जानकारी के मुताबिक, रामा मंडी के एकता नगर के रहने वाले पारस की बारात रविवार शाम को किशनपुरा चौक के नजदीक ब्रहमकुंड मंदिर में आई थी। रात को यहां शादी होनी थी। जब वो बारात लेकर पहुंचा तो बारातियों की गिनती काफी ज्यादा थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले लाई।

रात को होने हैं फेरे

दूल्हा-दुल्हन के रात को फेरे होने थे। जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट किया तो वहां हड़कंप मच गया। बाराती भी वहां से खिसक गए, लेकिन तब तक पुलिस ने फोटो खींच ली और उसके बाद दूल्हे के खिलाफ थाना डिवीजन 3 में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दूल्हे व दुल्हन के दादा के साथ दुल्हन के पिता गंगू राम और दूल्हे के पिता प्रेम कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

मंडल में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

https://youtu.be/Gmo7RdS1TNw















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *