पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना वैक्सीन को लेकर लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 25 Apr 2021

corona vaccine

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग को 18-45 वर्ष उम्र वर्ग के टीकाकरण के लिए 30 लाख कोविशील्ड की खुराकों का ऑर्डर देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गरीबों के टीकाकरण की ज़रूरतें पुरी करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रयोग करने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को तुरंत 30 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया जाए, जिससे जल्द से जल्द इसकी सप्लाई शुरू हो सके, वैसे तो केंद्र सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 18-45 साल उम्र वर्ग के लिए टीकों की डिलीवरी 15 मई से पहले आने की संभावना नहीं।

सरकारी अस्पतालों में गरीबों को मुफ़्त टीकाकरण

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों के मुफ़्त टीकाकरण को सुनिश्चत बनाने के लिए मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के अलावा सी.एस.आर. फंडों का भी प्रयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि ई.एस.आई.सी. को योजना में कवर किए गए औद्योगिक श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के लिए निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड को टीकाकरण का समर्थन करने के लिए कहा जाना चाहिए।

टीकाकरन रणनीति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. गगनदीप कंग के नेतृत्व वाले विशेषज्ञ समूह को 29 अप्रैल तक अपनी पहली रिपोर्ट में 18-45 वर्ष उम्र वर्ग (और ज्य़ादा जोखि़म वाले क्षेत्रों में संवेदनशील वर्गों-उच्च फैलाव और मृत्यु दर आदि समेत निर्माण श्रमिकों और औद्योगिक कामगारों) को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता देने सम्बन्धी रणनीति पेश करने की विनती की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 18-45 उम्र वर्ग की टीकाकरण रणनीति को अमल में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के टीकाकरण से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

कोवैक्सीन की 3.34 लाख खुराकें प्राप्त हुईं

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक भाईचारे के लिए उपलब्ध 162 रुपए प्रति खुराक की कम कीमत का लाभ लेने के लिए पंजाब सरकार को आज्ञा देने के लिए सरकार सीधे तौर पर ऐस्ट्राजैनेका (भारत) तक पहुँच करने पर विचार करेगी। राज्य को अब तक कोविशील्ड की 29,36,770 खुराकें (ए.एफ.एम.एस. और सेंट्रल हेल्थकेयर वर्कर के 3.5 लाख डोज़ सहित) और कोवैक्सीन की 3.34 लाख खुराकें प्राप्त हुईं हैं।

22 अप्रैल तक टीकों के उपलब्ध स्टॉक में से कोविशील्ड की 25.48 लाख खुराकें और कोवैक्सीन की 2.64 लाख खुराकों का प्रयोग किया जा चुका है, जबकि राज्य के पास 2.81 लाख कोविशील्ड और 27,400 कोवैक्सीन की खुराकों का स्टॉक पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने 22 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविशील्ड की 10 लाख खुराकों की अतिरिक्त सप्लाई की माँग करते हुए इसको पहल के आधार पर पूरा करने के लिए कहा है, जिससे राज्य अपनी ज़रूरतें तुरंत पुरी कर सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *