Big Breaking: पंजाब समेत देश भर में आक्सीजन सिलैंडर सप्लाई करने वाली फर्मों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक, यहां क्लिक कर देखें आपके यहां कौन कर रहा आक्सीजन सप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 25 Apr 2021

oxigen news

डेली संवाद, नई दिल्ली
कोरोना के बीच आक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में आक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपिनयों के मोबाइल नंबर पहली बार सार्वजनिक किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में आक्सीजन की कमी नहीं आने दी जाएगी, इसके लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

यहां क्लिक कर, देखें देश में आक्सीजन सिलैंडर सप्लाई करने वाली फर्मों के नाम व मोबाइल नंबर – Oxygen Supplier at Home Medical

अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह से आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में जुट गई है। इसके तहत ऑक्सीजन कंटेनरों का आयात शुरू हो गया है और नाइट्रोजन कंटेनरों को ऑक्सीजन की ढुलाई करने की इजाजत भी दे दी गई है। इसके अलावा सरकार की तरफ से सभी प्रकार के उद्योगों को ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर रोक के फैसले से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी।

सरकार ने 22 अप्रैल से नौ प्रकार के उद्योगों को छोड़कर अन्य उद्योगों के लिए ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब स्टील प्लांट की कैप्टिव ऑक्सीजन को छोड़कर कोई अन्य उद्योग ऑक्सीजन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। उद्योग जगत के सूत्रों के मुताबिक ये नौ प्रकार के उद्योग लगभग 2,500 टन ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर रहे थे जो अब पूरी तरह से मेडिकल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *