Big News: आजादी के बाद पहली बार पंजाब के 21 लाख से ज्यादा किसानों को मिला बड़ा तोहफा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 544 शब्द|📅 26 Apr 2021

Big News: आजादी के बाद पहली बार पंजाब के 21 लाख से ज्यादा किसानों को मिला बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमा पर पंजाब के मुट्ठी भर किसान भले ही कृषि कानूनों की वापसी की मांग पर जुटे हो, लेकिन सच तो ये है कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब के किसानों की गेंहू की बिक्री का पैसा उनके बैंक खातों में बिना किसी देरी के पहुंच रहा है। बार-बार यही आरोप लगता रहा कि किसान आंदोलन की अगुवाई वही कर रहे हैं जो पंजाब के अमीर आढतिए हैं और वही तय करते हैं कि किसान को कीमत क्या मिलेगी और कब मिलेगी, लेकिन केन्द्र सरकार ने एक देश, एक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मुल्य) और एक डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफीट ट्रांसफर) के मिशन के तहत 2021-22 में रबी फसल के लिए पंजाब के किसानों को एमएसपी के तहत सीधा बैंकों में पैसा ट्रांसफर करना शुरु किया है।

सरकारी आंकड़ों की माने तो लगभग 21 लाख से ज्यादा किसानों को इसका फायदा हो चुका है और लगभग 8180 करोड़ रुपये पंजाब के किसानों के खातों में सीधे भेजे गए हैं. वाकई एक लंबे अंतराल के बाद पंजाब और हरियाणा के किसानों को अपनी फसल के लिए अपने खाते में सरकार से सीधा पैसा मिला है।

ये साल बदलाव के लिए सुनहरे अक्षरों में याद रखा जाएगा

ये साल बदलाव के लिए सुनहरे अक्षरों में याद रखा जाएगा क्योंकि पंजाब और हरियाणा के किसान इस साल पहली बार बिना किसी बिचौलिए के माध्यम से पैसा नहीं पाते हुए अपने फसल की कीमत सीधा अपने ही खाते में पा रहा है. ये बदलाव हुआ है भारत सरकार के आदेश के बाद जिसमें उन्होंने खरीद में लगी तमाम एजेंसियों को निर्देश दिया था कि जो किसान खेतों में अपना खून-पसीना बहा रहा है उसे अपनी फसल की न तो कम कीमत मिले और न ही इसे कीमत मिलने मे कोई देरी हो।

केन्द्र सरकार की एजेंसी भरतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई और दूसरी एजेंसियों ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान औग दूसरे राज्यों से अब तक 222.33 लाख मेट्रीक टन गेहूं खरीदा है. ये आंकड़े 25 अप्रैल तक के हैं, जबकि पिछले साल इतने समय में 77.57 लाख मेट्रीक टन गेहूं केन्द्र सरकार ने खरीदा था।

पंजाब से सबसे ज्यादा 84.15 लाख मेट्रीक टन की खरीद

साल 2021-22 की खरीद में पंजाब से सबसे ज्यादा 84.15 लाख मेट्रीक टन की खरीद हो चुकी है जो कि पूरे देश का 37.8 फीसदी हिस्सा है, जबकि हरियाणा से 71.76 लाख टन (32.27 फीसदी) और मध्यप्रदेश से 51.57 लाख मेट्रीक टन यानी 23.2 फीसदी की खरीद की जा चुकी है. इसी खरीद में 25 अप्रैल तक पंजाब के किसानों के खाते में 8180 करोड़ और हरियाणा के किसानों के खाते में सीधा 4668 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं।

जब तक किसान आंदोलन चलता रहा और किसान अड़े रहे कि वो तभी वापस जाएंगे जब कृषि बिल सरकार वापस लेगी. बात बनी नहीं और गतिरोध आज भी बना हुआ है, लेकिन जो बात सरकार तब कह रही थी कि पंजाब में किसानों को एमएसपी का सीधा फायदा नहीं मिलता, उस तंत्र को बदलने की कोशिश मे सरकार लग गई है. अब केन्द्र सरकार और उसकी एजेंसियों ने बिचौलियों को छोड़ सीधा किसानों के खाते में खरीद का पैसा ट्रांसफर करने की शुरुआत कर दी है और उन्हें भरोसा ये है की ये बदलाव रंग लाएगा।

मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *