Big News: पंजाब के दो निजी स्कूलों की एनओसी रद्द, शिक्षा मंत्री बोले- होगी कठोर कर्रवाई, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 26 Apr 2021

Vijay Inder Singla MINISTER

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड -19 महामारी के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले प्राईवेट स्कूलों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने फाजिल्का जिले के एक स्कूल का एतराजहीनता सर्टीफिकेट (एनओसी) रद्द कर दिया है। इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुये सिंगला ने कहा कि वह ऐसे स्कूलों के खिलाफ आने वाली शिकायतों की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं और शिवालिक पब्लिक स्कूल चक्क अराईयां वाला (जलालाबाद) की तरफ से पंजाब सरकार की हिदायतों का उल्लंघन करने पर एनओसी रद्द करने का फैसला किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्राईवेट स्कूल प्रबंधकों की कथित ज्यादतियों के विरुद्ध ऐसी शिकायतों के लिए अपनी निजी ईमेल आईडी vijayindersingla@gmail.com जारी की थी। सिंगला ने कहा कि इस स्कूल के विरुद्ध कुछ शिकायतें मिली हैं जिसमें स्कूल प्रशासन की तरफ से कोविड -19 महामारी के दौरान कर्मचारियों को वेतन नहीं दिये जा रहें या कम वेतन दिये जा रहे थे।

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल के खिलाफ शिकायतें मिलने के उपरांत शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया और उनके जवाब से सहमत न होते हुये उनकी एनओसी रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसी भी स्कूल प्रबंधक को कर्मचारियों का शोषण करने या किसी अन्य हिदायत का उल्लंघन नहीं करने देगी।

मंडप में सात फेरे लेने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *