Big Breaking: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू को दी खुली चुनौती, कहा- मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं सिद्धू, जब्त हो जाएगी जमानत, फिर बोले- किस पार्टी में जा रहे हैं गुरु? पढ़ें सिद्धू क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 27 Apr 2021

Navjot Sidhu-amrinder

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह Capt Amarinder Singh और क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू Navjot Singh Sidhu के बीच एक बार फिर तनातनी हो गई है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। कैप्टन ने सिद्धू को अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर सिद्धू ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा तो उनका वही हाल होगा जो जनरल जेजे सिंह का हुआ था। उनकी भी जमानत जब्त हो जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह किस पार्टी में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बयान से साफ है कि पंजाब कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है।

हालांकि इससे पहले पंजाब में अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते रहे हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने खुलेआम नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दी है। इसके अलावा कैप्टन का यह कहना कि वह किस पार्टी में जा रहे हैं, इससे साफ है कि पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर उथलपुथल होने वाली है।

2019 में भी दोनों के बीच आया था तनाव

इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच मई, 2019 में तब तनाव सामने आ गया था जब मुख्यमंत्री ने उन्हें स्थानीय शासन विभाग के ‘अकुशल कामकाज’के लिए जिम्मेदार ठहराया था और दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में शहरी क्षेत्रों में इसी के कारण कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पलटवार किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके कहा, ‘पंजाब की अंतरात्मा को पटरी से उतारने के प्रयास विफल हो जाएंगे… मेरी आत्मा पंजाब है और पंजाब की आत्मा गुरु ग्रंथ साहिब जी हैं… हमारी लड़ाई न्याय के लिए है और दोषियों को दंडित करना। एक विधानसभा सीट एक ही सांस में चर्चा के लायक भी नहीं है।’

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *