जालंधर में महज 375 रुपए के लिए हत्या, हत्यारा फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 27 Apr 2021

murder

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के कबीर नगर में देर रात दो भाइयों में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई जबकि उसे चाकू मारने वाला उसका भाई रोहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना एक के प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मनी के बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दिए बयान में मनी ने बताया कि वह तीनो भाई कबीर नगर गली नंबर-6 में किराए के घर में रहते हैं और दिहाड़ी पर काम करते हैं। सोमवार देर रात पंकज और रोहित के बीच मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों भाई एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस बीच रोहित ने पंकज को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। वह पंकज को लेकर ईएसआई अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

मनी ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह किसी दोस्त के घर गया हुआ था। वहां एक छोटी सी पार्टी रखी थी। वहीं पर उसे परिजनों का फोन आया कि पंकज और रोहित आपस में लड़ पड़े हैं। दोनों इकट्ठे बैठकर शराब पी रहे थे कि किसी घरेलू विवाद में कहासुनी हो गई।

पैसे मांगे तो घोंप दिया चाकू

मृतक पंकज सहगल के पिता स्वामी सहगल और माता अंजलि सहगल ने बताया कि बड़ा बेटा पंकज राजमिस्त्री का काम करता है और मंझला बेटा रोहित पेंट का काम करता है। सोमवार रात दोनों इकट्ठे बैठकर शराब पी रहे थे। पंकज ने अपने 375 रुपये उससे मांगे और कहा कि वह हर वक्त उसके खाते से शराब पीता है और अब वो उसके पैसे वापस दे। इसी बात पर रोहित ने गुस्सा कर लिया और पंकज पर चाकू से वार कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *