पंजाब : कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे CMO हुए संक्रमित, कोविड-19 की खुराक लेने के बाद भी मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 28 Apr 2021

corona

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सी.एच.सी. भीखी में तैनात सीनियर मेडिकल अफसर डा. पुष्पिंदर कुमार की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सिद्धू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में अपने फ्रंट लाईन वारियर को गंवा दिया है।

उन्होंने बताया कि डा. कुमार सह-रोगों से पीड़ित थे और तारीख 23.04.2021 को वह कोविड-19 पाॅजिटिव पाये गए। उनको साँस की समस्या आने के बाद 26.04.2021 को फरीदकोट के गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कालेज में आई.सी.यू. में दाखिल करवाया गया। उन्होंने कहा कि डा. कुमार स्वस्थ हो गए और फिर उनको जनरल वार्ड में तबदील कर दिया गया जहाँ 3-4 घंटों बाद वह फिर बीमार पड़ गए और 27 अप्रैल को उनका देहांत हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डा. कुमार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई थी परन्तु दूसरी खुराक लेने से पहले वह कोरोना वायरस की लपेट में आ गए। बलबीर सिंह सिद्धू ने अपने शौक संदेश में डा. कुमार के पारिवारिक सदस्यों और सगे -संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी जाहिर की और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए परमात्मा के आगे अरदास की। डा. कुमार अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी बेटी बठिंडा के आदेश मैडीकल कालेज में एम.बी.बी.एस. कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *