अमृतसर के होटल में रुकी थीं दिल्ली और शिमला की दो सहेलियां, सुबह बेड पर तड़पती मिलीं, एक की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 28 Apr 2021

simran

अमृतसर। अमृतसर के माल रोड स्थित एक निजी होटल में ठहरी दो युवतियों की तबीयत अचानक खराब हो गई जिन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक लड़की ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान सिमरन निवासी शिमला के तौर पर हुई है। वहीं उसकी साथी दिल्ली की रहने वाली है। उसे होश आ चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया कि सिमरन अपने परिवार की इकलौती कमाने वाली थी। उसके भाई की पहले  ही मौत हो चुकी है और वह अपने माता-पिता से झूठ बोलकर घर से निकली थी।

एसीपी नार्थ सरबजीत सिंह बाजवा ने आशंका जताई कि नशे की ओवरडोज या फूड प्वाइजनिंग की वजह से दोनों लड़कियों की तबीयत बिगड़ी है। इसी की वजह से एक लड़की की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

सिमरन ही पूरे घर का खर्च चलाती थी

एसपी सर्वजीत सिंह बाजवा ने बताया कि माल रोड के ओरियन होटल में दो सहेलियां ठहरी थी जिनमें से एक शिमला के कृष्णा नगर की सिमरन भाटिया और दूसरी दिल्ली की जूली शर्मा थी। दोनों को बेहोशी की हालत में बटाला रोड के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां देर रात सिमरन की मौत हो गई।

अमृतसर पुलिस ने सिमरन के परिवार से बात की तो पता चला कि सिमरन के माता-पिता दिव्यांग हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। सिमरन ही पूरे घर का खर्च चलाती थी। सिमरन अपने मां बाप से यह कहकर घर से निकली थी कि वह कालका में ही है।

घटनास्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने कहा कि होटल का सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। दोनों लड़कियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और उनकी डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *