बठिंडा में बड़ी घटना, धू-धू कर जल उठी 100 से ज्यादा कारें, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 29 Apr 2021

fire in punjab

डेली संवाद, बठिंडा
पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर आ रही है। यहां महिंद्रा कंपनी के कार शोरूम में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गई है। फिलहाल, दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी है।

इसके साथ ही और भी दमकल की गाड़ियां बुलाई जा रही है. अभी आग पर काबू पाया नहीं जा सकता है। शोरूम के मालिक का कहना है कि नुकसान करोड़ों में होने का अनुमान है, नई गाड़ियों के साथ जो गाड़ी रिपेयर के लिए आई थी, वह भी जल गई. शोरूम मैनेजर के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी और नुकसान के बारे में बाद में पता चलेगा, अभी तो आग बुझाने में लगे हैं।

आग लगने के बाद यहां अफरी-तफरी मच गई है। कई गाड़ियां जलकर राख हो गई है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *