पंजाब के मशहूर सिंगर ने ज्वाइन किया भाजपा, बोले- PM मोदी की नीतियों से प्रभावित हूं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 30 Apr 2021

bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अभी से ही तैयारी में जुट गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता द्वारा तरनतारन से प्रसिद्ध पंजाबी गायकों की जोड़ी सतनाम सागर तथा शरनजीत शम्मी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया।

जीवन गुप्ता ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी का आधार कितना मजबूत है इसका अंदाज़ा इससे ही लगाया जा सकता है कि कई पार्टियों के नेता खुद अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। तरनतारन से प्रसिद्ध पंजाबी गायको की जोड़ी सतनाम सागर तथा शरनजीत शम्मी ने भी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जन-हितैषी सोच व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है और इन्हें पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते हुए भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। यह दोनों आने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे और पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचा कर पार्टी को और मजबूत करेंगे। सतनाम व शम्मी ने पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जताए भरोसे पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय जो हमारा कर्तव्य बनता है हम सब को वो ही करना चाहिए। पीएम मोदी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई है। उन्होंने कहाकि अगर राष्ट्र को संयुक्त रूप से आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन-हितैषी नीतियों तथा देश के हितार्थ दूरगामी सोच व सटीक निर्णय लेने की क्षमता से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *