Big News : कोरोना के बढ़ते केस के कारण जालंधर के डीसी ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 01 May 2021

Ghanshyam thori copy

डेली संवाद, जालंधर
सेवा केन्द्रों में सेवाएं प्राप्त करने के लिए आने वाले लोगों और यहाँ के स्टाफ की कोविड -19 से सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उदेश्य से ज़िला प्रशासन की तरफ से सेवा केन्द्रों के समय में बदलाव करते हुए सेवा केन्द्रों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि सेवा केन्द्रों के स्टाफ और कामकाज के लिए आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के कारण सेवा केन्द्रों के संचालन में 31 मई तक कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके अंतर्गत केन्द्रों में फीस की अदायगी पी.ओ.एस. मशीनों और अन्य डिजिटल तरीके से करने को उत्साहित किया जायेगा।

उन्होनें आगे बताया कि सेवा केन्द्रों के पूरे स्टाफ के लिए टीकाकरण सर्टिफिकेट लेने अनिर्वाय किया गया है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से बिना किसी भी स्टाफ मैंबर को सेवा केन्द्रों अंदर काम करने नहीं दिया जाएगा।इस के इलावा सेवा केन्द्रों में से कोई भी सेवा लेने के लिए पहले समय (अपायंटमैंट) लेना जरूरी होगा। इसके बिना किसी भी आवेदक को सेवा प्रदान नहीं की जायेगी।

पहले समय मोबायल एप एम -सेवा.कोवा, वैबसाईट http://dgrpg.punjab.gov.in /sewa -kendras / या मोबायल नंबर 8968593812, 8968593813 पर संपर्क करके लिया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सेवा केन्द्रों में स्टाफ और लोगों के लिए मास्क डालना अनिर्वाय है। सेवा केन्द्रों में सेवा काऊंटरों की संख्या अनुसार ही लोग प्रवेश कर सकेंगे, अन्य को सेवा केंद्र के बाहर इंतज़ार करना होगा। दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए लोगों को कोरियर सर्विस लेने के लिए उत्साहित किया जायेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *