ममता बनर्जी की हार के बाद बंगाल में बवाल शुरू, दंगाइयों ने भाजपा के दफ्तर को फूंका, भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 02 May 2021

fire in bjp office

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में रविवार को तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। हालांकि, वोटों की गिनती अभी जारी है। पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद हुगली में हिंसा भड़क गई है। खबर है कि बंगाल में हुगली के आरामबाग में भाजपा दफ्तर में आग लगा दी गई।

पश्चिम बंगाल में भले ही टीएमसी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, लेकिन नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार गई हैं। भाजपा के शुभेंद्रु अधिकारी ने ममता को 1900 वोटों से चुनाव हरा दिया है। इसके बाद बंगाल में बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, टीएमसी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुगली जिले की आरामबाग में भाजपा का दफ्तर फूंक दिया गया। यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा। आपको बता दें कि इससे पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामे की कोशिश की। इस बीच, चुनाव आयोग ने सभी चार राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

डीसी साहब, कर्फ्यू में ये क्या हो रहा है, देखें Video

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *