पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर : 158 सीटों पर आए रुझान में, TMC 80 तो 78 सीटों पर BJP आगे, कांग्रेस शून्य, नंदीग्राम से ममता पीछे, पढ़ें पूरा रुझान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 02 May 2021

west bengal election result

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए कुल 2364 केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है। इस बार कोरोना के चलते मतगणना केंद्रों की संख्या 200 फीसदी बढ़ाई गई है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 1113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्र बनाए गए हैं।

मतगणना शुरू होने के साथ चुनावी रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के आसार दिख रहे हैं। वहीं, केरल में लेफ्ट बढ़त बनाती दिख रही है। केरल के शुरुआती रुझानों में लेफ्ट को बहुमत मिलता दिख रहा है। लेफ्ट फिलहाल 77 सीटों पर आगे है तो कांग्रेस 60 सीटों पर। भाजपा केवल एक सीट पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों का हाल

बंगाल के शुरुआती रुझानों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस 62 सीटों पर और भाजपा 55 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर आगे है। वहीं, असम में एनडीए 15 तो यूपीए 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट का रुझान अन्य के खाते में जाता दिख रहा है। तमिलनाडु की 14 सीटों पर अन्नाद्रमुक और 24 सीटों पर द्रमुक ने बढ़त बनाई है। छ

ह सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। केरल में एलडीएफ 71 और यूडीएफ 60 सीटों पर आगे हैं। एनडीए यहां केवल एक सीट पर आगे चल रहा है। पुडुचेरी में अभी एनडीए पांच और कांग्रेस चार सीटों पर आगे है। बंगाल की सबसे चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम के शुरुआती रुझान भी सामने आए हैं। इसके अनुसार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी तृणमूल की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं।

केरल में लेफ्ट को बढ़त

केरल में शुरुआती रुझानों में लेफ्ट को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां लेफ्ट 55 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एक सीट का रुझान अन्य के खाते में जाता दिख रहा है।

असम में भाजपा आगे

बंगाल के शुरुआती रुझान में आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। एनडीए अब 33 सीटों पर आगे है तो टीएमसी 29 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा माकपा भी एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं, असम में एनडीए 10 तो यूपीए दो सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि अभी पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं। ईवीएम के मतों की गिनती अभी शुरू नहीं हुई है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *