वाह रे प्रशासन : जालंधर में विवाह पर रोक, उद्घाटन समारोह को मंजूरी; कर्फ्यू में MLA के पीए, कौंसलरों और ठेकेदार ने इकट्ठा किया हुजूम, फीता काटकर किया उद्घाटन, लड्डू बांटे, ‘डीसी साहब’ इन पर कब दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 02 May 2021

HENRY

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में तेजी के साथ कोरोना फैल रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना को रोकने के लिए सूबे में शनिवार और रविवार को पूर्ण कर्फ्यू लगा रखा है। यहां तक कि जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने शनिवार और रविवार को पूरे जिले में विवाह पर भी रोक लगाई हुई है। लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं पर मुख्यमंत्री और डीसी का यह आदेश लागू नहीं होता।

रविवार को नार्थ हलके में कांग्रेस के पार्षदों ने स्थानीय लोगों को न केवल इकट्ठा किया, बल्कि सड़क निर्माण का उद्घाटन कर फीता काटा और लड्डू बांटे। यही नहीं, ठेकेदार के कारिदों ने बाकायदा सड़क भी बनानी शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान दोआबा चौक से सोढल चौक तक सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कौंसलर अवतार सिह, कौंसलर दीपक शारदा, कौंसलर दीपक कालिया, कौंसलर पति माइक खोसला व विधायक बावा अवतार हेनरी के पीए रमनीत ने उद्घाटन किया। इस दौरान जब लॉक डाउन का उल्लंघन कर उद्घाटन करने सम्बधी पूछा तो वह सफाई पेश करते हुए कहने लगे जनता के हित के लिए उन्हें आ रही दिक़्क़तों को दूर करने के लिए सिर्फ देखररेख में सिर्फ काम शुरू करवा रहे है।

यह है नियम

कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे में दो दिन कर्फ्यू लगा है। अगर कर्फ्यू का कोई उल्लंघन करता है तो पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजती है। डीसी घनश्याम थोरो की भी इस मामले में विधायक के पीए, तीनों कौंसलरों व नेताओं के साथ उस ठेकेदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई चाहिए, जिसने कर्फ्यू के दौरान अपने कारिंदे भेजकर काम शुरू करवाया।

डीसी साहब, कर्फ्यू में ये क्या हो रहा है, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *