Big News : फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का Twitter एकाउंट सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 04 May 2021

Big News : फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत का Twitter एकाउंट सस्पैंड, जाने वजह

नई दिल्ली। बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। बता दें कंगना पिछले तीन दिनों से अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में है। बीते रोज ऑक्सीजन पर किए गए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर उन्होंने कई ट्वीट्स सारे किए थे। अपने एक पोस्ट में उन्होंने #BengalVoilence हैशटैग के साथ किसी का नाम लिखे बिना निशाना साधा था। एक ट्वीट में कंगना ने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।

भाजपा असम और पुडुचेरी में जीती, वहां कोई हिंसा नहीं

कंगना ने ट्वीट में लिखा था, ‘भाजपा को असम और पुडुचेरी में जीत हासिल हुई, लेकिन वहां से किसी हिंसा की कोई खबर नहीं आई। टीएमसी बंगाल का चुनाव जीती और वहां से सैकड़ों लोगों के मरने की खबर आ गई, लेकिन लोग कहेंगे कि मोदीजी तानाशाह हैं और ममता बनर्जी एक धर्मनिरपेक्ष नेता…बस बहुत हो गया’। इसके साथ ही उन्होंने #BengalisBurning #PresidentruleinBengal का भी इस्तेमाल किया।

इससे पहले ऑक्सीजन पर किए ट्वीट को लेकर कंगना खूब ट्रोल हुईं थीं। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन संयंत्रों का निर्माण कर रहा है। टन और टन ऑक्सीजन सिलेंडर हासिल कर रहा है। हम उन सभी ऑक्सीजन की क्षतिपूर्ति कैसे कर रहे हैं जो हम पर्यावरण से जबरदस्ती खींच रहे हैं? ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखा है और वह पेड़ लगाने का कारण बनते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *