कोरोना का कहर : पंजाब के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने भी 15 मई तक लगाया लॉकडाउन, पढ़ें गाइडलाइंस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 558 शब्द|📅 04 May 2021

lockdown

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। कई प्रदेशों में लाकडाउन और कर्फ्यू लगा हुआ है। कोरोना से बेहाल बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन की सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा कर दी है।

देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई राज्यों में टीकाकरण अभियान पर वैक्सीन की कमी से ग्रहण लगता नजर आ रहा है।

आज इन राज्यों में हुईं सबसे मौतें

देश में आज कोरोना वायरस से 3,449 लोगों की मौत हो गई। कोरोना वायरस से आज जिन 3,449 लोगों ने जान गंवाई है। उनमें से 567 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 448 की दिल्ली, 285 की उत्तर प्रदेश, 266 की छत्तीसगढ़, 239 की कर्नाटक, 155 की पंजाब और 154 लोगों की मौत राजस्थान में हुई। गुजरात और हरियाणा में 140-140 लोगों की मौत हुई, झारखंड में 129, उत्तराखंड में 128 और तमिलनाडु में 122 लोगों की मौत हुई।

देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 15,89,32,921 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 17,34,714 लोगों का टीकाकरण मंगलवार को हुआ। बता दें कि 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी यह सभी राज्यों में शुरू नहीं हुआ है।

कोरोना को मात देने वालों की संख्या में वृद्धि

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 15 फरवरी के बाद से कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। राहत की बात ये है कि लगातार दूसरे दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 3,20,289 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 3,00,732 ठीक हुए थे।

इसके साथ ही देश में अब तक 1,66,13,292 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 34,47,133 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

कोविड संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,57,229 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश ने एक और अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या दो करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत अब दुनिया का दूसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना के कुल मरीज दो करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि महज 137 दिन में मामले एक करोड़ से दो करोड़ के पार पहुंच गए। इससे पहले संक्रमितों की संख्या एक लाख से एक करोड़ तक पहुंचने में 360 दिन लगे थे। मतलब चार माह में कोरोना के मामले दो गुने हो गए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *