Daily Samvad इंपैक्ट : सड़क में लीपापोती पर चेयरमैन के तेवर सख्त, एसई से रिपोर्ट मांगी, निरीक्षण करने पहुंचे एसई, कहा – जहां मैटेरियल खराब लगाया, वहां ठेकेदार फिर से बनाएगा रोड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 06 May 2021

JIT ROAD

डेली संवाद, जालंधर
सूर्या एंक्लेव में सड़क निर्माण पर घटिया मैटेरियल को लेकर जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने डेली संवाद पर खबर प्रकाशित होने पर ट्रस्ट के एसई सतिंदर सिंह से रिपोर्ट तलब की है। चेयरमैन की सख्ती के बाद एसई सतिदंर सिंह ने आज मौके पर ठेकेदार को बुलाकर सड़क निर्माण का मुआयना किया।

सूर्या एंक्लेव में सड़क निर्माण को लेकर डेली संवाद ने खबरें प्रकाशित की थी। जिसे संज्ञान लेते हुए जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इस आदेश के बाद ट्रस्ट के एसई सतिंदर सिंह ने मौके पर ठेकेदार को बुलाकर सड़क का निरीक्षण किया।

एसई सतिंदर सिंह ने कहा कि सूर्या एंक्लेव में सभी सड़कों का काम 1.50 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ था। इसमें अलग-अलग ठेकेदारों को काम मिला है। अभी मेन रोड ही बनी है, जबकि अन्य सड़कों को बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेन रोड के बनाने में कहीं कोई गड़बड़ हुई है तो संबंधित ठेकेदार को फिर से रोड बनाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि अभी काम चल रहा है, जिससे रोड को सही करवाया जाएगा।

उधर, चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि घटिया मैटेरियल मिला तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का करप्शन या लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसई सतिंदर को सौंपी गई है। उधर, एसई सतिंदर सिंह ने कहा है कि अभी वहां काम चल रहा है। पूरे काम का अगर हम निचोड़ निकालें तो बहुत ही माइनर खराबी हुई है, जिससे ठेकेदार पर मौके पर बुलाकर काम ठीक करने का आदेश दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *