कोरोना संकट में SGPC ने उठाया बड़ा कदम, आलमगीर में खोला 25 बेड वाला कोविड अस्पताल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 06 May 2021

sgpc

डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने आज आलमगीर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में 25 बेड का कोविड केयर सेंटर खोला जो कोरोना महामारी से ग्रसित मरीजों को मुफ्त सुविधा प्रदान करेगा। इस सुविधा का उदघाटन करते हुए एसजीपीसी अध्यक्षा बीबी जागीर कौर ने बताया कि जिन अस्पताल मरीजों को मुफ्त आक्सीजन व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी, उनमें गुरु रामदास मेडिकल काॅलेज व अस्पताल श्री अमृतसर साहिब के मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

एसजीपीसी अध्यक्षा ने घोषणा की मरीजों और परिवार के सदस्यों को यदि कोई सुपर स्पेशिएलिटी सुविधा में भेजने की कोई आवश्यकता होने पर कोविड केयर सेंटर में पूरी तरह से लैस एम्बुलेंस की सुविधा भी होगी।

पंजाब के तीन शहरों में भी खोलेंगे कोविड अस्पताल

एसजीपीसी अध्यक्षा बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी के सदस्यों को पहल के लिए प्रेरित करने के शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल को श्रेय देते हुए खुलासा किया आने वाले दिनों में तख्त श्री दमदता साहिब तलवंडी साबो, भुल्लथ और पटियाला में शीघ्र ही तीन और कोविड केयर सेंटर खोले जाएंगे जिसके लिए आक्सीजन कंसट्रेटर आयात किए जा रहे हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी को मानवता के लिए डटकर खड़े होने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह समय की मांग है और एसजीपीसी इस ‘सेवा’ को अंजाम देने के लिए इस मौके पर आगे बढ़ी है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि उन्हे सूचित किया गया था कि एसजीपीसी इस संकट की घड़ी में पंजाबियों के जीवन को बचाने के लिए विभिन्न देशों से सैंकड़ों आक्सीजन कंसट्रेटर आयात कर रही है।

50 लाख वैक्सीन की व्यवस्था करने की भी अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जीवन रक्षक प्रयास तेज करने तथा राज्य के लोगों के लिए 5000 आक्सीजन कंसट्रेटर के साथ साथ 50 लाख वैक्सीन की व्यवस्था करने की भी अपील की। अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से निजी अस्पतालों में मरीजों के पलायन को रोकने के लिए सही सिस्टम बनाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उन्हे राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई काॅल मिल रही हैं, जिसमें यह उल्लेख होता है कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए 2.5 लाख से 5 लाख रूपये के बीच खर्च हो रहा है। उन्होने मुख्यमंत्री से चिकित्सा सेवा के खर्चो को नियमित करने और राज्य के फंडों से इलाज पर खर्च पर सब्सिडी देने की पहल करने का आग्रह किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *