भारत में PUBG की वापसी, Battlegrounds नाम से लांच होगा नया गेम, इन लोगों पर रहेगी पाबंदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 07 May 2021

PubG

नई दिल्ली। करीब 8 महीने बाद भारत में पबजी मोबाइल की वापसी होने जा रही है। PUBG Mobile की भारत में वापसी नए नाम यानी Battlegrounds Mobile India से हो रही है। इस गेम को भी दक्षिण कोरिया की कंपनी Krafton लॉन्च करेगी। भारत में पबजी मोबाइल इंडिया के यूट्यूब, फेसबुक और तमाम सोशल मीडिया पेज का नाम भी बदलकर Battlegrounds Mobile India कर दिया गया है। पबजी मोबाइल की भारत में नए नाम से वापसी तो हो रही है, साथ ही कुछ नए नियम भी लागू होंगे।

Battlegrounds Mobile India के नियम

कंपनी ने साफतौर पर कहा है कि 18 से कम उम्र के लोग गेम नहीं खेल पाएंगे और यदि वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर कंपनी के साथ शेयर करना होगा। नए गेम की वापसी पर कंपनी ने यह सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के इस फैसले के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले साल पबजी मोबाइल के बैन होने से पहली इसकी आलोचना हिंसक गेम को लेकर हो रही थी।

इसके अलावा नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर उसके माता-पिता का भी कंट्रोल होगा। माता-पिता के पास इस बात का भी अधिकार होगा कि वे अपने बच्चे को गेम खेलने देना चाहते हैं या नहीं। बता दें कि पिछले साल सितंबर में 117 गेम के साथ पबजी को भी भारत में बैन कर दिया गया था।

भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा

KRAFTON ने प्रेस रिलीज में कहा है कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA) के लिए पहले प्री-रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद गेम को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BATTLEGROUNDS MOBILE को केवल भारत में ही एक्सेस किया जा सकेगा।

क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *