इनोसैंट हाट्र्स में प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा ‘मदरहुड इन चैलेंजिंग टाइम’ पर वैबीनार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 07 May 2021

innocent hearts

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स में कोविड-19 के दौरान परिवारों में एक मां की भूमिका को दर्शाते हुए वैबीनार करवाया गया जिसका विषय था ‘मदरहुड इन चैलेंजिंग टाइम’। इस वैबीनार में प्रसिद्ध हस्तियों में जालन्धर से डाक्टर सुषमा चावला एमडी, गायनेकोलॉजिस्ट, केरल से श्रीमती पूजा बोस प्रिंसीपल हाई रेंज स्कूल, अमृतसर से श्रीमती विनोदिता संयम सीबीएसई रिसोर्स पर्सन एवं गुजरात से श्रीमती आरती आहूजा हॉलिस्टिक हीलर ने अपने विचार प्रकट किए।

मॉडरेटर की भूमिका इनोसैंट हाट्र्स की कल्चरल हेड तथा मोटिवेशनल स्पीकर शर्मिला नाकरा ने निभाई। आमंत्रित अतिथियों ने इस मुश्किल घड़ी में मां की भूमिका को प्रशंसनीय तथा सराहनीय बताया लेकिन साथ-साथ उन्हें यह भी समझाया कि सब का ख्याल रखते-रखते कहीं वे अपने स्वास्थ्य से समझौता न करें।

घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखने के लिए यह कारूरी है कि वह शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। श्रीमती पूजा बोस तथा श्रीमती विनोदिता संयम ने सभी माताओं को टिप्स दिए कि वह किस प्रकार अपने आपको व्यवस्थित करे एवं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें, डा. सुषमा चावला ने माताओं को हैल्थ टिप्स दिए।

जबकि हॉलिस्टिक हीलर श्रीमती आरती आहूजा ने माताओं को पॉकिाटिव रहने का संदेश दिया। अंत में शर्मिला नाकरा ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया तथा माताओं के समान में कविता वाचन किया। वक्ताओं ने माताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *