Big Breaking: कोरोना जेल से भागे 13 कैदी, सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव

Daily Samvad
2 Min Read

arrested

रेवाडी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बनी कोरोना जेल से 13 कैदी शनिवार रात को फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में नई जेल को कोरोना जेल बनाया गया है। शनिवार की रात एक बैरक की ग्रिल कैदियों ने काट दी और चादर की रस्सी बना भाग निकले।

सुबह बंदियों की गिनती होने लगी तो मामले की जानकारी मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल खुद मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि जिला के गांव फिदेड़ी में नई जेल बनाई गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है।

शनिवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए और चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलेभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video

https://youtu.be/2bzRZbtQWfY















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *