अमिताभ बच्चन ने इस गुरुद्वारा को दान किए 2 करोड़ रुपए, कहा – “सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण देश में अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है. दूसरी लहर ने भारत में ऐसा कोहराम मचाया है कि इससे बाहर निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा. आम जन से लेकर नामी हस्तियां तक कोविड मरीजों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद (Sonu Sood) ने बीते वर्ष से कोरोना के कारण प्रभावित लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया हुआ है।

ऐसे में कई लोगों ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ट्रोल किया था कि देश की जनता उन्हें इतना प्यार देती है, लेकिन जब देश को उनकी जरूरत है तो वह चुप हैं और लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं. हालांकि, अब ऐसा कहने वालों की बोलती बंद हो गई है. हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एक कोविड सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है।

मनजिंदर सिंह सिरसा का खुलासा

इतना ही नहीं, वह कोविड सेंटर के आयोजकों को फोन कर रोजाना सुविधाओं का जायजा लेते रहते हैं. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) द्वारा किया गया है. बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा, शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा- “सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम… यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया. दिल्ली ऑक्सीजन से जूझ रही है, अमिताभ जी करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लेते रहते हैं।”

https://twitter.com/mssirsa/status/1391333519343849473

सेंटर में 100 बेड और बढ़ाए जाने की बात

कोविड मरीजों की मदद के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हाथ बढ़ाया है. सीसगंज गुरुद्वारा के बाद अब रकाबगंज गुरुद्वारा में 300 बिस्तरों वाला कोविड सेंटर शुरू किया गया है. यहां पर हर उस सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जो कि किसी अस्पताल में कराई जाती है. अभी इस सेंटर में 100 बेड और बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है।

अमिताभ बच्चन से पहले रोहित शेट्टी द्वारा कोविड केयर सेंटर को डोनेशन देने की बात का सिरसा ने खुलासा किया था. सिरसा ने रोहित की एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा था- वह स्क्रीन पर खतरों के खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन पीछे वह एक ऐसे इंसान है, जिसे इंसानियत की परवाह है. रोहित शेट्टी हमारे कोविड केयर फैसिलिटी में एक उचित राशि डोनेट करने के लिए आपका शुक्रिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *