Big News: नदी के किनारे मिला लाशों का ढेर, कोरोना संकट में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

corona

बक्सर। बिहार के बक्सर में गंगा नदी के किनारे चौसा घाट पर लावारिस पड़े कई शव देखें गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि करीब 30-40 शव गंगा के किनारे पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी के बाद वहां पर आला अधिकारियों की एक टीम पहुंची. कोरोना काल में एक साथ गंगा किनारे मिले इतने शव के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना को लेकर बक्सर सदर के एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि 10-12 शवों के मिलने की बात कही जा रही है. हमने अभी इन शवों के संस्कार के निर्देश दिए हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि हम जांच करा रहे हैं कि ये शव कहां से आया? शवों के मिलने की जानकारी मिलते ही डीएम अमन समीर ने शाम में प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि ये सभी लाशें यूपी से बहकर यहां तक पहुंची हैं. डीएम ने कहा कि चौसा के महादेवा घाट के किनारे 30 शव मिले हैं।

जानकारी के अनुसार यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित चौसा के पास गंगा में शवों की भरमार हो गयी है. सोमवार को गंगा में उतराते हुए 30 शव मिलने से हड़कंप मच गया. चौसा के महादेवा घाट से रानी घाट तक गंगा किनारे ये सभी शव पानी में उतराते मिले. वहीं, इससे सटे यूपी के बारा घाट पर भी 16 शव गंगा में पानी के ऊपर उतराते मिले. इन शवों की दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *