Big News: किसान आंदोलन में शामिल लड़की के साथ टिकरी बॉर्डर पर टैंट में गैंगरेप, 4 किसान नेताओं सहित 6 पर FIR, जानकारी के बाद भी चुप रहे योगेंद्र यादव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
rapeist
प्रतीकात्मक तस्वीर

बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भाग लेने आई पश्चिम बंगाल की एक लड़की के साथ रेप होने का मामला दर्ज किया है. इस लड़की की पिछले दिनों ही कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी के साथ चार लोगों ने रेप किया है. लड़की के पिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

आईपीसी की धारा 365, 342, 354, 376 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म के साथ-साथ अपहरण, ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाने और धमकी देने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने फिलहाल चार किसान नेता और दो आंदोलन से जुड़ी महिला वॉलंटियर को भी आरोपी बनाया है. इस मामले को लेकर किसान नेता लगातार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि लड़की के साथ कुछ गलत होने को लेकर कई दिनों से मामला गर्म था. लड़की की 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. मौत से तकरीबन चार दिन पहले लड़की को शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अब लड़की के पिता की शिकायत पर टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के लिए सोशल आर्मी चलाने वाले अनूप और अनिल मलिक समेत कुल 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

चार लड़के और दो लड़की भी आरोपी बनाई गई

लड़की 11 अप्रैल को आरोपियों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी. दिल्ली से टिकरी बॉर्डर पर आरोपियों के साथ ही पहुंची थीं. लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में काफी सक्रिय रहते थे. अनिल मालिक, अनूप सिंह, अंकुश सांगवान, जगदीश बराड़, कविता आर्य और योगिता सुहाग पर मामला दर्ज हुआ है।

पिछले कई दिनों से कई संगठनों के नेताओं के द्वारा इस मामले को जोर-शोर से उठाया जा रहा था. शनिवार को ही टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त मोर्चा की मीटिंग हुई थी. मामले की जांच के लिए डीएसपी की अगुवाई में तीन इंस्पेक्टर और साइबर सेल को मिलाकर एक एसआईटी का गठन किया गया है. शहर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

किसानों ने निकाली थी शव यात्रा

बता दें कि इस युवती की कोरोना से मौत के बाद किसानों ने शव यात्रा निकाली थी, जबकि कोरोना संक्रमण से मौत के बाद एक निश्चित गाइडलाइन का पालन कर अंतिम संस्‍कार किया जाता है. किसानों ने कोरोना संक्रमित लड़की का शव निकाला तो संक्रमण का भी डर बना रहा था. कोरोना काल में यह किसान आंदोलन के बीच पहली मौत थी।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ दुष्‍कर्म का मामला तो दर्ज हो गया है तो दूसरी तरफ युवती के शव का अंतिम संस्‍कार भी कर दिया गया है. ऐसे में पुलिस के लिए यह चुनौती होगी कि वह रेप के आरोप को साबित करे. बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद मेडिकल भी नहीं किया जाता है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *